सरकार अब इस योजना में शामिल कंपनियों की संख्या को मौजूदा 549 से बढ़ाकर 6,000 करने की योजना बना रही है। यह बढ़ोतरी कंपनियों के पिछले तीन वर्षों के औसत कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) खर्च के आधार पर की जाएगी। हाल ही में आइटी, हॉस्पिटैलिटी और हेल्थकेयर सेक्टर की 49 नई कंपनियों को योजना में जोड़ा गया है। योजना के तीसरे चरण में सीएसआर गतिविधियों में शामिल कंपनियों, हाई- ग्रोथ और उभरते सेक्टर्स, एनएसई में लिस्टेड टॉप 2,000 कंपनियों, बीएफएसई और राज्यों को शामिल करने का प्रस्ताव है। इससे इंटर्नशिप के अवसरों में और इजाफा होगा।